हरियाणा

मंत्री के जन संवाद में नहीं पहुंचने पर कार्यकारी अभियंता को कारण बताओ नोटिस

mukeshwari
18 Jun 2023 2:15 PM GMT
मंत्री के जन संवाद में नहीं पहुंचने पर कार्यकारी अभियंता को कारण बताओ नोटिस
x

फरीदाबाद। परिवहन खनन एवं भू-विज्ञान चुनाव तथा उच्चतर शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा ने फरीदाबाद के फतेहपुर बिल्लोच में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने अनेक समस्याओं का मौके पर निपटान किया। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि जल्द होने वाले कार्यों पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा।

जन-संवाद कार्यक्रम में फरीदाबाद के पंचायती राज विभाग कार्यकारी अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। फतेहपुर बिल्लौच के जन-संवाद कार्यक्रम में पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता नहीं पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य सरकार द्वारा गत नौ सालों में किए गए विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जन संवाद कार्यक्रम शुरू किया है। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि फरीदाबाद केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। जन संवाद में एसडीएम त्रिलोक चंद, जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पीडब्लूडी कार्यकारी अभियंता प्रदीप संधू सहित अन्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी तथा कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story