वो तो अमर हो गई.....ब्रेन डेड सॉफ्टवेयर इंजीनियर नैंसी ने 9 लोगों को दी जिंदगी

फरीदाबाद (ब्यूरो)। ब्रेन डेड हुई 32 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर नैंसी शर्मा की वजह से 9 लोगों को नई जिंदगी मिली। नैंसी के ब्रेन डेड घोषित होने पर उनके पिता अशोक शर्मा ने अपनी बेटी के अंगदान करने का निर्णय लिया। नैंसी का हार्ट, किडनी, आंख और लीवर 9 लोगों को लगे।
नैंसी के भाई डॉ. सौरभ शर्मा ने बताया कि उनकी बहन अम्बाला में अपने पिता से मिलने गई थी। वहां उसे कुछ तकलीफ हुई। नैंसी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि नैंसी का ब्रेन डेड हो गया है। इसके बाद नैंसी को पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया। कई दिन तक इलाज चला।
डॉक्टरों ने कहाकि नैंसी की बचने की उम्मीद नहीं है। हालांकि ब्रेन डेड के बावजूद उसके बाकी अंग काम कर रहे थे। डॉक्टरों ने कहा अगर उनके बाकी अंग दान कर दिए जाते हैं तो कई लोगों को नई जिन्दगी मिल सकती है।
कहती थी, ऐसा काम करूंगी कि लोग याद रखेंगेः
परिजनों के मुताबिक नैंसी अक्सर कहती थी-पापा देखना एक दिन में ऐसा काम करूंगी की दुनिया मुझे हमेशा याद रहेगी। वो ऐसा ही कर गई। बेटी के चले जाने का दुख हमेशा रहेगा। लेकिन सुकून है कि उसका दिल दुनिया में धड़क रहा है और उसकी आंखें आज दुनिया को देख रही हैं।

Ashwandewangan
प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।