हरियाणा

शर्मनाक घटना: नाबालिग खिलाड़ी से चलती ट्रेन के शौचालय में दुष्कर्म, पुलिस तलाश में जुटी

Kunti Dhruw
24 April 2022 5:45 PM GMT
शर्मनाक घटना: नाबालिग खिलाड़ी से चलती ट्रेन के शौचालय में दुष्कर्म, पुलिस तलाश में जुटी
x
बड़ी खबर

हरियाणा के भिवानी जिले के एक गांव निवासी 17 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के साथ चलती ट्रेन के शौचालय में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने मामले की शिकायत कैरू पुलिस चौकी में दी। जिसके बाद तोशाम पुलिस थाने में आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

लड़की के परिजनों का आरोप है कि आरोपी केस दर्ज होने के बाद उन्हें फोन कर बेटी की हत्या करने की धमकी दे रहा है। कैरू पुलिस चौकी में दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी 12वीं में पढ़ती है और कबड्डी की खिलाड़ी है। उनकी बेटी को आरोपी फरवरी माह में कबड्डी की तैयारी के लिए एकेडमी में दाखिला दिलाने का झांसा देकर इंदौर ले गया।
बेटी को एकेडमी का माहौल ठीक नहीं लगा तो दोनों दिल्ली की ट्रेन से गांव लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे आरोपी ने बेटी को कोई नशीली चीज खिला दी और फिर चलती ट्रेन के शौचालय में दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने बेटी को किसी को कुछ न बताने के लिए डराया धमकाया। काफी पूछने के बाद बेटी ने उसे घटना बताई।
महिला ने कैरू पुलिस चौकी में शिकायत दी। महिला का आरोप है कि तोशाम थाने में केस दर्ज होने के बावजूद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। जांच कर रही महिला पुलिस कर्मचारी के साथ भी आरोपी सांठगांठ की बात कह रहा है। अब पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने एक युवक पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। थाने में आरोपी युवक के खिलाफ 19 अप्रैल को दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया हुआ है। पीड़ित लड़की का मेडिकल भी कराया गया है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सुखबीर जाखड़, एसएचओ तोशाम पुलिस थाना।


Next Story