
x
Haryana वरिष्ठ कांग्रेस नेता और चार बार के विधायक फूल चंद मुलाना (80 वर्ष) का शुक्रवार को निधन हो गया। वह हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। अम्बाला जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने बताया कि आज सुबह वरिष्ठ नेता फूल चना मुलाना के निधन की सूचना मिली। उम्र संबंधी कारकों और बीमारी के कारण वह अस्वस्थ थे और अस्पताल में भर्ती थे।
मुलाना पिछले कुछ समय से इन्हीं कारणों से राजनीतिक कार्यक्रमों से भी दूर चल रहे थे। उनके बेटे वरुण चौधरी अंबाला लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं, जबकि उनकी बहू पूजा चौधरी अंबाला के मुलाना विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। सांसद वरुण चौधरी ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और अपने पिता के निधन की जानकारी साझा की.
Next Story





