
x
hariyana हरियाणा: नूंह जिले के उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि भारी बारिश के बाद शुक्रवार को स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए गए थे। मौसम में सुधार के बाद मंगलवार से स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, जहां पानी जमा है, वहां स्कूल मुखिया अपने स्तर पर सुरक्षा के आधार पर स्कूल खोलने का फैसला लेंगे। नूंह शहर में जल निकासी के लिए पंप लगाए गए हैं और बारिश में कमी के बाद जल निकासी कार्य में तेजी लाई जाएगी। उपायुक्त ने किसानों के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि फसल नुकसान की शिकायतों के लिए 166 गांवों के लिए पोर्टल पहले ही खोला गया था, जबकि 33 और गांवों को बाद में शामिल किया गया। इन गांवों के किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।
दरअसल बीते कुछ दिनों से कांग्रेस नेताओं की मांग पर प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए पोर्टल को सक्रिय किया है, ताकि इंटरनेट और बिजली की समस्याओं के बावजूद किसान नुकसान की भरपाई के लिए आवेदन कर सकें। वहीं, नूंह जिले में जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन सक्रिय है। उपायुक्त और उनकी टीम प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रही है और आवश्यक स्थानों पर पंप लगाकर जल निकासी सुनिश्चित की जा रही है।इधर, नूंह के गांव जहटाना, खंड पुन्हाना निवासी शाह हुसैन ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित अंतरराष्ट्रीय यूथ कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में 88 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग वर्ग में 267 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। उपायुक्त अखिल पिलानी और अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप सिंह मलिक ने शाह हुसैन का अपने कार्यालय में स्वागत किया और उन्हें ‘खेलो मेवात’ कार्यक्रम का ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया।
उपायुक्त ने कहा कि 40 देशों के बीच इस प्रतियोगिता में शाह हुसैन की उपलब्धि जिले और देश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने शाह, उनके कोच आबिद हुसैन, माता-पिता और ग्रामीणों को बधाई दी। उपायुक्त ने कहा कि शाह हुसैन ने अपने गांव का नाम देश के मानचित्र पर चमकाया है। जिला प्रशासन ‘खेलो मेवात’ के माध्यम से युवाओं को खेलों के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। शाह हुसैन इस पहल को प्रोजेक्ट करेंगे, जिससे युवा खेलों की ओर प्रेरित होंगे और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहेंगे।
Tagsनूंहहरियाणास्कूल खुलनाभारी बारिशजल निकासीकिसान मुआवजाक्षतिपूर्ति पोर्टलशाह हुसैनस्वर्ण पदकखेलो मेवातवेटलिफ्टिंग।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





