हरियाणा

सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ झाड़ू उठा किया प्रदर्शन

Shantanu Roy
21 Sept 2023 5:54 PM IST
सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ झाड़ू उठा किया प्रदर्शन
x
रोहतक। अपनी मांगों को लेकर रोहतक नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने आज सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कौशल रोजगार बंद करने और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने जैसी मांगों को लेकर कर्मचारी प्रर्दशन कर रहे है। सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि बार-बार मांगे मानने के बावजूद भी सरकार पीछे हट रही है। जानकारी देते हुए रोहतक नगर निगम के कर्मचारी प्रधान संजय बिड़लान ने कहा कि काफी समय से लंबित पड़ी मांगों को सरकार सुन नहीं रही है। उन्होंने कहा कि बार-बार वायदा करके भी सरकार वायदे से मुकर रही है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने मांगे नहीं मानी तो 25 सितंबर से 29 सितंबर तक प्रत्येक नगर निगम में 21 सफाई कर्मचारी हड़ताल पर बैठेंगे। अगर फिर भी सरकार ने मांगे नहीं मानी तो 15 अक्टूबर को रोहतक में सरकार के खिलाफ बड़े स्तर पर रैली की जाएगी।
Next Story