हरियाणा
RTA विभाग ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
Mohammed Raziq
24 Jan 2025 1:51 PM IST

x
हरियाणा Haryana : क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) यमुनानगर के अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप भी लगाए, ताकि धुंध के मौसम में सड़क हादसों को रोका जा सके। आरटीए विभाग के निरीक्षक विकास यादव ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत 1 जनवरी से 31 जनवरी तक लगातार लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत यमुनानगर में वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में वाहन चालकों को अपने वाहन सावधानी से चलाने चाहिए। धुंध के मौसम में वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप जरूर लगानी चाहिए, क्योंकि यह दूर से चमकती है और हादसों को रोकने में सहायक होती है। इसके अलावा वाहन चालकों को अपने वाहन सड़कों पर लगाई गई सफेद पट्टी के अनुसार ही चलाने चाहिए। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों को भारी वाहन सड़कों पर नहीं खड़े करने चाहिए, क्योंकि सड़क किनारे वाहन खड़े करने से अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं।
TagsRTA विभागवाहन चालकोंयातायात नियमोंRTA departmentdriverstraffic rulesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





