
x
Yamuna Nagar यमुना नगर : शॉर्प शूटर व मोस्ट वाटेंड रोमिल वोहरा को डेरा मंडी के पास दिल्ली-हरियाणा सीमा के आसपास के क्षेत्र में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) मार गिराया है।
रोमिल यमुनानगर में रादौर के तिहरे हत्याकांड, जगाधरी शराब के ठेके व व्यासपुर के फ्लाइंग कलर आइलेट्स सेंटर पर फायरिंग करने की वारदातों में शामिल था। वह इन तीन बड़ी वारदातों को अंजाम देकर फरार चल रहा था। उस पर पुलिस ने सूचना देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। वहीं उधर, नगरनिगम यमुनानगर ने भी मृतक गैंगस्टर रोमिल वोहरा के मकान के बाहर एक नोटिस चस्पा दिया है। यह नोटिस रोमिल के पिता कपिल वोहरा के नाम है। नोटिस के मुताबिक वोहरा के घर को 15 दिन के अंदर तोड़ दिया जाएगा।
क्योंकि यह मकान कांसापुर एरिया के अशोक विहार कॉलोनी में लगभग 56 गज बिना नक्शा पास करवाए बनाया गया है। इस मकान को गिराने के लिए निगम पिछले कुछ दिनों में कई नोटिस जारी कर चुका है। 24 जून को अब निगम ने फाइनल नोटिस जारी करते हुए इस मकान को 15 दिन के अंदर गिराने के ऑर्डर पास किए हैं। वोहरा के घर पर चस्पाए गए नोटिस में यह भी लिखा है यदि, 15 दिन के अंदर इस अवैध मकान को मालिक ने स्वयं नहीं गिराया तो निगम खुद कार्रवाई करते हुए इस मकान को गिरा देगा। गैंगस्टर रोमिल वोहरा का एनकाउंटर से पहले नई दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने 20 जून 2025 की सुबह 10 खुद को पुलिस के समक्ष सरेंडर करने का एक मॉडल नोटिस भी चस्पाया था।
स्पेशल सेल द्वारा शूटर के खिलाफ 1 मई 2024 को आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। रोमिल इस नोटिस पर हाजिर नहीं हुआ। नोटिस की समय सीमा खत्म होने के चौथे दिन ही दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर उसका एनकाउंटर कर दिया गया। रादौर में हुए तिहरे हत्याकांड में खेड़ी लक्खा सिंह पुलिसकर्मियों की लापरवाही भी सामने आई थी। चूंकि, वारदात चौकी के कुछ ही दूरी पर हुई थी। तब तत्कालीन एसपी राजीव देसवाल ने पूरी पुलिस चौकी को सस्पेंड कर दिया था, लेकिन मामला भाजपा नेता के भतीजे से जुड़ा होने के कारण कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से कड़ा संज्ञान लेने की सिफारिश की थी, तब निलंबित हुए चौकी इंचार्ज निर्मल सिंह, एएसआई जसबीर, हैड कांस्टेबल कृष्ण, कांस्टेबल रवि और दलबीर, हरविंद्र व प्रदीप एसपीओ तथा होमगार्ड लवकेश व अमरजीत को बर्खास्त कर दिया था।
Tagsएनकाउंटररोमिल वोहरासरेंडरनोटिसencounterromil vohrasurrendernoticeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





