हरियाणा

Rohtak: सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

Sanjna Verma
9 Jun 2024 12:19 AM IST
Rohtak: सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत
x
Rohtak रोहतक : खरावड़ बाईपास पर हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गईpoliceके अनुसार, गांव ककराण निवासी विकास ने बताया कि उसका छोटा भाई अमित सुबह घर से मोटरसाइकिल पर ड्यूटी के लिए निकला था। जब वह खरावड़ बाईपास के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
इससे अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए और घायल को उपचार के लिए PGIमें भर्ती करवाया, जहां डाक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Next Story