हरियाणा

Rohtak: युवक की आत्महत्या के बाद रोहतक में हंगामा, परिजनों की गिरफ्तारी की मांग

Admindelhi1
24 July 2026 9:33 AM IST
Rohtak: युवक की आत्महत्या के बाद रोहतक में हंगामा, परिजनों की गिरफ्तारी की मांग
x
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन, शव लेने से मना

रोहतक: गांव मोखरा में आत्महत्या करने वाले युवक के परिजनों ने युवक का शव लेने से इंकार कर दिया। परिजनों का कहना है कि इस मामले में पांच आरोपियों ने उनके बेटे को आत्महत्या के लिए विवश किया और अब पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कारवाई नहीं कर रही है, जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक वह शव नहीं लेंगे। पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच पड़ताल की जा रही है और जो तथ्य सामने आएं है, उसके आधार पर प्रारंभिक केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार गांव मोखरा निवासी सुरेश ने चार दिन पहले घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के परिजनों ने गांव के ही चार युवक व एक पुलिस कर्मी पर आरोप लगाया था कि आरोपियों ने सुरेश को आत्महत्या के लिए विवश किया और इसी वजह से सुरेश ने आत्महत्या की थी। मृतक के भाई सचिन ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की और एससीएसटी एक्ट के तहत भी कारवाई होनी चाहिए, लेकिन पुलिस आरोपियों को बचाने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

Next Story