हरियाणा

Rohtak: रोहतक में दर्दनाक हादसा, युवक की डूबने से मौत

Admindelhi1
24 May 2026 4:50 PM IST
Rohtak: रोहतक में दर्दनाक हादसा, युवक की डूबने से मौत
x
"नहर में नहाने के दौरान युवक की मौत"

रोहतक: गांव खरकड़ा निवासी एक युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। एनडीआरएफ की टीम ने रविवार को युवक के शव की नहर में तलाश की और ढूंढ निकाला। युवक बीती रात घर से खेत में पानी देने के नाम पर गया था, लेकिन रात भर वह घर नहीं लौटा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। पुलिस के अनुसार बीती रात गांव खरकड़ा निवासी 19 वर्षीय आकाश घर से खेत के लिए गया था।

रातभर वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने सोचा की आकाश खेत में ही सो गया होगा। सुबह परिजन खेत में गए तो वह नहीं मिला और परिजनों ने आसपास उसकी तलाश की। बाद में परिजनों ने आकाश के कपड़े पास से गुजर रहीं नहरी की पटरी पर मिले, जिसके बाद आशंका जताई कि आकाश नहर में बह गया होगा।

परिजनों ने इसकी सूचना एनडीआरएफ की टीम व पुलिस को दी। एनडीआरएफ की टीम ने ग्रामीणों की मद्द से कई घटों की तलाश के बाद आकाश का शव नहर से बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह साफ है कि नहर में नहाने के दौरान आकाश डूब गया होगा, जिससे उसकी मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Next Story