हरियाणा
Rohtak: नाकाबंदी में अवैध हथियारों की तस्करी कर रहे तीन युवक दबोचे, एक भागा
Tara Tandi
22 Jun 2025 6:17 PM IST

x
Rohtak रोहतक: नाकाबंदी कर पुलिस ने तीन युवकों को अवैध हथियारों की तस्करी के चलते गिरफ्तार कर लिया। युवकों के पास से पुलिस ने जिंदा कारतूस, कट्टा और पिस्तौल बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी स्कॉर्पियो में सवार हो गोहाना की तरफ जा रहे थे।
मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचित किया गया था कि स्कॉर्पियो गाड़ी से तीन युवक अवैध हथिया की तस्करी कर रहे है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सड़क पर नाकाबंदी कर चेक पोस्ट तैनात कर दी। इसी चिकन के दौरान आरोपी को पकड़ लिया गया।
चेक पोस्ट पर जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें तीन युवक सवार थे। जिसके पास 2 देसी कट्टे, एक देसी पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस मिले। आरोपियों की।पहचान पानीपत का चुलकना निवासी रवि उर्फ कमांडो और पानीपत का आसन कलां गांव निवासी मनीष उर्फ मोनू के रूप में हुई है। तीसरा आरोपी भी पानीपत का ही निवासी है।
पकड़े जाने के बाद आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह अपने चौथे साथी शीलू निवासी पानीपत को अवैध हथियार देने जा रहे थे। शीलू के पास एक देसी कट्टा और कारतूस है। यह हथिया चारों आरोपी एक बड़ी गैंग को अधिक दामों में बेचने के लिए जा रहे थे।
आरोपियों ने हथियार उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बरवाला गांव निवासी गोविंद से खरीदने की बात कबूली है। जांच अधिकारी एसआई संदीप कुमार ने बताया कि अवैध हथियारों को बरामद कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इनके गिरोह का चौथे फरार साथी की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
TagsRohtak नाकाबंदीअवैध हथियारोंतस्करी कर रहेतीन युवक दबोचेएक भागाRohtak blockadethree youths smuggling illegal weapons caughtone ran awayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





