हरियाणा

Rohtak: युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर ही मौत

Tara Tandi
1 Jun 2025 11:01 AM IST
Rohtak: युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर ही मौत
x
Rohtak रोहतक : युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह खेत में जा रहे युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई। जिसमें युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम दे आरोपी मौके से फरार हो गए। मामला गांव रिटौली का है।
मृतक की पहचान गांव रिटौली निवासी अनिल के रूप में हुई है। पिता का नाम रामकिशन है। सुबह 7 बजे अनिल खेत की तरफ जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने आकर उसे घेर लिया और गोलियां बरसानी शुरू कर दी। आरोपियों ने 14 से 15 राउंड फायर कर मौके से भाग खड़े हुए।
पुलिस मामले को गैंग वार से जोड़कर देख रही है। जानकारी अनुसार मृतक सनी गैंग का सदस्य बताया जा रहा है। वहीं आरोपियों को भाऊ गैंग से बताया गया है। फिलहाल मामले में भाऊ गैंग और सन्नी गैंग का नाम सामने आया है।
हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव को पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही कब्जे में ले लिया। फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर मौके से कुछ साक्ष्य जुटाए और जांच आदि की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story