हरियाणा
Rohtak: हत्या के आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई, मुठभेड़ में ढेर
Admindelhi1
14 Nov 2025 4:08 PM IST

x
रोहतक: रोहतक से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां रोहतक के गांव बलियाना में रंजिशन पिता-पुत्र की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी संजय और उसके साथियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई, जिसमें संजय के पैर में गोली लग गई। अन्य दो आरोपियों वीरेंद्र व रोहित को भी चोटें लगी हैं। इसके बाद पुलिस ने तीनों को काबू करके इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती करवाया गया।
बता दें कि गांव बलियाना निवासी धर्मबीर और उनके बेटे दीपक की 7 नवंबर को गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के दौरान दीपक अपने दोस्तों के साथ चौकीदार की बैठक में था, जबकि धर्मबीर घर पर ही अपने छोटे भाई के साथ मौजूद था। आरोपी पहले चौकीदार की बैठक में पहुंचे, जहां दीपक और उसके पिता धर्मबीर को गोली मारी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
Tagsरोहतकहत्याआरोपियोंपुलिसकार्रवाईमुठभेड़ढेरRohtakmurderaccusedpoliceactionencounterpile-upजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताज़ा ख़बरेंहिंदी समाचारभारत समाचारख़बरों का सिलसिलाआज की ब्रेकिंग न्यूज़आज की बड़ी ख़बरेंमिड डे अख़बारजनतासमाचार न्यूज़समाचारJanata Se Rishta NewsJanata Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsNews UpdatesToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day NewspaperPublicPeopleNews
Next Story





