हरियाणा

Rohtak: दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के सदस्यों की जान गई

Admindelhi1
28 Jun 2025 8:33 PM IST
Rohtak: दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के सदस्यों की जान गई
x

रोहतक: रोहतक के एक ही परिवार के 3 लोगों समेत 4 की राजस्थान में सड़क हादसे में मौत हो गई। मरने वालों में मां, बेटा, बेटी और एक अन्य महिला शामिल है। हादसा शुक्रवार की देर रात करीब सवा 12 बजे जयपुर-आगरा हाईवे पर दौसा के कलेक्ट्रेट चौराहे के पास RTO ऑफिस के सामने हुआ। यहां खड़े कैंटर में पीछे से कार जा घुसी।

आरोप है कि RTO टीम ने चेकिंग के कारण हाईवे किनारे कैंटर को रोका था, तभी हादसा हो गया। ये लोग मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करके लौट रहे थे। हादसे के बाद हाईवे पर ट्रैफिक जाम हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। कोतवाली थाने के हेड कॉन्स्टेबल नरेंद्र सिंह ने बताया- मरने वाले सभी रोहतक जिले के गांव खेड़ी साध के रहने वाले हैं। मरने वालों में प्रमिला देवी (40), उसकी बेटी साक्षी (16), बेटा दीपांशु (20) और एक अन्य महिला पारो (60) शामिल है।

Next Story