BIG BREAKING: कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने भाजपा नेताओं को बनाया बंधक, मौके पर भारी पुलिस फोर्स

रोहतक: हरियाणा भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर शुक्रवार सुबह दस बजे के करीब हरियाणा के रोहतक जिले के गांव किलोई में पूजा करने पहुंचे। दरअसल, उत्तराखंड में धार्मिक स्थल केदारनाथ धाम में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूजा दर्शन समेत करीब 400 करोड़ रुपये के शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किलोई के प्राचीन शिव मंदिर में हो रहा था। गांव में किसानों को जैसे ही पता चला कि भाजपा नेता मंदिर में आए हैं तो किसान मंदिर के बाहर विरोध करने के लिए पहुंच गए। मंदिर प्रांगण में लगी टीवी स्क्रीन के तार तोड़े दिये गए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





