हरियाणा

Rohtak: रेप-मर्डर केस में परिजनों का विरोध, शव उठाने से किया मना

Admindelhi1
27 Feb 2026 7:47 PM IST
Rohtak: रेप-मर्डर केस में परिजनों का विरोध, शव उठाने से किया मना
x

रोहतक: दादरी क्षेत्र की दसवीं की छात्रा की रेप के बाद हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। परिजनों ने पंचायत में साफ कहा है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक शव का संस्कार नहीं करेंगे। दादरी पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर रखा है और तीन अलग-अलग टीम जांच पड़ताल में जुटी है। दादरी क्षेत्र निवासी दसवीं की छात्रा की रेप के बाद हत्या के मामले में रोहतक पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पंचायत हुई।

पंचायत में परिजनों ने कहा कि पहले आरोपियों की गिरफ्तार किया जाए। बताया जा रहा है कि छात्रा के साथ गैंग रेप हुआ है और उसे इस दौरान नशीला पदार्थ दिया गया था। जांच में यह बात भी सामने आई है कि छात्रा को उसकी सहेली घर से लेकर गई थी और इसके बाद उसके साथ यह घटना हुई है। घटना वाले दिन छात्रा एक पार्क में बेशुध मिली थी और परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में स्थिति गंभीर होने के चलते उसे पीजीआई रैफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

Next Story