हरियाणा

Rohtak: अपराधियों के नए हथकंडे, पुलिस ने अपनाई नई रणनीति

Admindelhi1
30 Jan 2026 8:11 PM IST
Rohtak: अपराधियों के नए हथकंडे, पुलिस ने अपनाई नई रणनीति
x

रोहतक: हरियाणा के पुलिस महानिदेशक डीजीपी अजय सिंघल शुक्रवार को रोहतक पहुंचे और शहर में अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरक्त की। पुलिस लाइन में डीजीपी को गार्ड ऑफ आनर दिया गया। साथ ही उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों की बैठक ली और पुलिस लाइन में अपराध और अपराधी टै्रकिंग नेटवर्क एवं सिस्टम लैब का उद्धाटन भी किया।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीजीपी अजय सिंघल ने कहा कि पदभार ग्रहण करने के बाद वह पहली बार किसी जिले में आए है और रोहतक से ही अपने सुपर विजन की शुरूआत कर रहे है। वह सभी जिलों का निरीक्षण कर फीडबैक लेगे। उन्होंने कहा कि अपराध की रोकथाम को लेकर पुलिस विभाग पूरी तरह से अलर्ट है और अपराधियों के लिए हरियाणा में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि विदेशों में बैठे 25 से ज्यादा गैंगस्टरों को डिपोर्ट किया गया है और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि आधुनिकता के युग में टैक्रोलॉजी बढ़ी है और अपराधी इसका दुरपयोग करने लगे है, लेकिन पुलिस विभाग भी समय के साथ अब अपग्रेड हो चुका है और नई स्टेट्रजी के साथ काम किया जा रहा है।

प्रदेश में बढ़ते नशे को लेकर किए गए सवाल के जबाव में डीजीपी अजय सिंघल ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार नशे की रोकथाम को लेकर गंभीर है और पुलिस ने भी नशे की रोकथाम को लेकर विशेष अभियान चलाया हुआ है, जिसके तहत नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कारवाई की जा रही है। साथ ही उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का भी आह्वान किया। प्रदेश में पुलिस कर्मियों पर काम के दबाव के चलते सुसाइड के बढ़ते मामलो को लेकर पूछे गए सवाल के जबाव में डीजीपी अजय सिंघल ने कहा कि पुलिस विभाग एक परिवार है और इस तरह की घटनाएं परिवार में होना दुखदाई है। हरियाणा पुलिस में कभी जाति का भेदभाव नहीं रहा और आगे भी नहीं रहेगा। इस अवसर पर रोहतक रेंज के आईजी सिमरदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र भौरिया, एएसपी वाईवीआर शशि शेखर प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Next Story