हरियाणा

Rohtak: चुनावी तोहफे का इस्तेमाल, घोड़े पर सवार होकर बैठक में पहुंचे पार्षद

Admindelhi1
27 Oct 2025 5:33 PM IST
Rohtak: चुनावी तोहफे का इस्तेमाल, घोड़े पर सवार होकर बैठक में पहुंचे पार्षद
x
"ग्रामीणों ने चुनाव में दिया था गिफ्ट"

रोहतक: जिला परिषद की आम सभा बैठक में पार्षद जयदेव डागर घोडे़ पर सवार होकर पहुंचे, यह देखकर लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पार्षद ने कहा कि बैठक में जीवों को बचाने के लिए आगे आना चाहिए। गांव कबूलपुर से ही पार्षद घोड़े पर सवार होकर आए थे। परिषद की बैठक में पार्षद ने कहा कि विकास कार्यो के अलावा जीवों को बचाने के लिए सरकार को भी जरुरी कदम उठाने चाहिए, ताकि जीव-जंतुओं को बचाया जाए।

सोमवार को जिला विकास भवन में जिला परिषद की बैठक में वार्ड 10 से पार्षद राजेश डागर अनोखे ढंग से पहुंचे। इस बारे में राजेश डागर ने बताया कि एक समय था, जब घोड़ों की संख्या करोड़ों में थी, लेकिन आज स्थिति विपरित हो चुकी है और यह संख्या बेहद ही कम रह गई है, जोकि चिंता का विषय है।

डागर ने बैठक के दौरान भी कहा कि आज घोड़ों की प्रजाति लुप्त होती जा रही है और सरकार को जागरुकता के लिए आगे आना चाहिए। पार्षद का घोड़े पर मीटिंग में पहुंचना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा और लोगों ने उनका सचिवालय में स्वागत किया। बताया जा रहा है कि चुनाव के दौरान घोड़ा गांव वालों ने सम्मान में भेंट किया था।

Next Story