हरियाणा

Rohtak: खेल मैदान में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर CM ने चेतावनी दी

Admindelhi1
28 Nov 2025 10:44 AM IST
Rohtak: खेल मैदान में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर CM ने चेतावनी दी
x

रोहतक: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जब खेल मैदान से लाश आएगी तो कौन अपने बेटे को खेलने के लिए भेजेगा। उन्होंने कहा कि रोहतक जैसे हादसों को देखते हुए पूरे देश के खेल मैदानों को रिव्यू किया जाना चाहिए और इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए।

गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गांव लाखनमाजरा पहुंचे और राष्ट्रीय खिलाड़ी मृतक हार्दिक को श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना को देखते हुए प्रधानमंत्री व केंद्रीय खेल मंत्री को एक्शन लेना चाहिए और भविष्य में इस तरह का हादसा न हो इसके लिए जरुरी कदम उठाना चाहिए, उन्होंने कहा कि 2030 में होने वाले कॉम्नवेल्थ खेलों को देखते हुए अभी से देश को इसके लिए तैयार होना चाहिए। उन्होंनें कहा कि हरियाणा की क्या यही नीति है और इसके रिजल्ट सबके सामने है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि खेल प्रेमी होने के नाते आया है, यहां पर कोई राजनीति करने नहीं आया हूं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी के परिजनों के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और मुआवजा भी इतना मिले कि परिजनों को ठोकरें ना खानी पडे़। उन्होंने कहा कि इस लापरवाही का जो भी जिम्मेदार है, उसके खिलाफ कड़ी कारवाई की जाए।

Next Story