हरियाणा

Rohtak: रोहतक में आगजनी के बाद मौके पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री

Admindelhi1
15 Jun 2026 10:12 AM IST
Rohtak: रोहतक में आगजनी के बाद मौके पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री
x
कैबिनेट मंत्री ने आगजनी प्रभावित व्यापारियों से की मुलाकात

रोहतक: हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 12 साल ऐतिहासिक रहे है और देश ने हर क्षेत्र में उन्नति की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सोच राष्ट्रहित सर्वोपरि और सेवाभाव है और इसी दिशा में केन्द्र व प्रदेश सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल के कार्यकाल में नए भारत की मजबूत नींव रखी गई है। देश में व्यवस्था परिवर्तन हुआ है तथा गरीब लोगों तक योजनाओं का सीधा व पूर्ण लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा आने वाले वर्षों में भारत विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में और अधिक मजबूत स्थान प्राप्त करेगा।

कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा रविवार को रोहतक में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने डी पार्क पर दुकानों में हुई आगजनी स्थल का जायजा लिया और पीडित दुकानदारों से घटना बारे जानकारी ली। साथ ही उन्होंने आगजनी का शिकार हुए लोगों के प्रति अपने संवेदना भी प्रकट की। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से पीडितों के साथ है और उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।

कैबिनेट मंत्री ने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों व दुकानों में सुरक्षा सेफ्टी के उचित प्रबंध करने की भी अपील की। साथ ही कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने गांव पहरावर में पहुंच कर गौड ब्राहमण विद्या प्रचारिणी सभा द्वारा शिक्षण संस्थाओं के भवन निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने व निर्माण सामग्री में गुणवता पर विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम आशीष शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढ़ाका, मनमोहन गोयल, प्रवीन कौशिक, आजाद सिंह अत्री, मोनू अत्री, डॉ. जेपी शर्मा, विपुल शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Next Story