हरियाणा

Rohtak : बाइक चालक ने मारी टक्कर, एक की मौत घायल अन्य उपचाराधीन

Tara Tandi
13 July 2024 12:50 PM IST
Rohtak : बाइक चालक ने मारी टक्कर, एक की मौत घायल अन्य उपचाराधीन
x
Rohtak हरियाणा : रोहतक में सड़क पर बैठे दो युवकों को बाइक चालक ने आकर सीधी टक्कर मार दी। टक्कर में सड़क पर बैठे दोनो युवक घायल हो गए। इसके अलावा बाइक पर सवार दोनो युवक भी आगे जाकर गिर गए। और गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों घायलों में से एक की मौत हो गई अन्य फिलहाल उपचाराधीन है।
मृतक की पहचान गांव बनवासा निवासी विजय के रूप में हुई है। जो अपनी पत्नी के साथ गांव फरमाणा (पत्नी का मायका)आया हुआ था। रात के समय विजय अपने साले नवीन और बंटी के साथ सड़क पर घूमने निकला था। इसी दौरान बंटी कुछ सामान लेने वापस घर चला गया।
विजय और नवीन सड़क किनारे बैठ गए। जब बंटी वापस आया तो उसमें देखा की गांव सैमाण की तरफ से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल आ रही थी। और चालक बड़ी ही लापरवाही के साथ बाइक चला रहा था। चालक ने बाइक से सीधी टक्कर उसके चचेरे भाई नवीन और जीजा विजय को मार दी।
टक्कर लगने के कारण दोनो को गभीर रूप से घायल हो गए। इसके।अलावा बाइक चालक भी आगे जाकर बाइक से नीचे गिर कर घायल हो गाय। जिसके बाद चारों को महम अस्पताल में भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने विजय और नवीन को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
पीजीआई में उपचार के दौरान विजय ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद हादसे की सूचना महम पुलिस थाने को दी गई। पुलिस ने विजय के साले बंटी की शिकायत के आधार पर बाइक सवार युवक जतिन और रोहित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Next Story