हरियाणा
Rohtak: देर रात युवक पर हमला, आरोपी फरार; दी जान से मारने की धमकी
Tara Tandi
27 May 2025 3:35 PM IST

x
Rohtak रोहतक: चाय दुकान पर बैठे युवक पर तेजधार चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। देर रात 11 बजे कुल 3 हमलावरों ने युवक पर अचानक हमला कर दिया। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को पीजीआई में भर्ती करवाया है। हमलावर युवक को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
चाय के खोखे पर आए तीन हमलावरों ने तेजधार चाकू से हमला कर युवक को जान से मारने की धमकी दी। और लोगों को अपनी तरफ आता देख मौके से फरार हो गए। आरोपियों की पहचान गांव खरावड़ निवासी बच्ची, लक्की और सुनील निवासी गांव शिमली के रूप में हुई है।
मौके पर मौजूद घायल के चाचा नवीन ने तुरंत युवक को पीजीआई के ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए भर्ती करवाया। जहां अब युवक की हालत में सुधार है। हमले की शिकायत पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिसीवन अस्पताल पहुंच कर घायल का बयान दर्ज किया।
घायल युवक की पहचान गांव मकडौली कलां निवासी मोहित के रूप में हुई है। जिसके चाचा ने पुलिस को हमले की शिकायत दी थी। अस्पताल पहुंच कर पुलिस ने मोहित से पूछताछ की। जिसमें मोहित ने बताया कि उसे नहीं पता आरोपियों ने किस रंजिश के चलते उस पर हमला किया था। वह खोखे पर चाचा के साथ मौजूद था। उस पर अचानक हमला हुआ था।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। हालांकि हमले के पीछे के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। लेकिन पुलिस टीम जांच में जुटी है।
मोहित के चाचा नवीन ने बताया कि उसका भतीजा खोखे पर बैठा था। अचानक वहां तीन युवक आ गए और आते ही मोहित पर हमला करने लगे। जिसे देखकर पहले तो कुछ समझ ही नहीं आया। कुछ देर बाद लोग मोहित को बचाने के लिए दौड़े लेकिन तब तक आरोपी चाकू से वार कर भाग चुके थे। और जाते–जाते जान से मारने की धमकी दे रहे थे। मामला देर रात 11 बजे का है। जिसके बाद मोहित को घायल अवस्था में तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
TagsRohtak देर रात युवक हमलाआरोपी फरारदी जान मारने धमकीRohtak Late night youth attackedaccused abscondingthreatened to killजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





