हरियाणा

Rohtak: दुकानों में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

Admindelhi1
28 Jun 2026 4:56 PM IST
Rohtak: दुकानों में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू
x
दमकल की कई गाड़ियों ने बुझाई आग

रोहतक: हरियाणा के रोहतक में खरावड़ बाइपास स्थित मन्नत हवेली के बाहर बनी कई दुकानों में रविवार को आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

पूलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खरावड़ बाइपास स्थित मन्नत हवेली के बाहर बनी गिफ्ट गैलरी में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने अन्य कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब एक घंटे की मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट से दुकानों में आग लगी है। इसी बीच सूचना पाकर आईएमटी पुलिस मौके पर पहुंची और इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Next Story