हरियाणा

रोहतक: एक लिंक पर क्लिक करते ही 90 हजार रुपए हुए साफ

Soni
9 March 2022 7:43 AM GMT
रोहतक: एक लिंक पर क्लिक करते ही 90 हजार रुपए हुए साफ
x

बलियाना निवासी सुभाष ने पुलिस को बताया है कि उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से एक लिंक आया। लिंक के साथ एक अपील भी आई, जिसमें लिंक पर क्लिक करने की अपील लिखी हुई थी। वह झांसे में आ गए और लिंक पर क्लिक कर दिया। क्लिक करते ही उनका खाता पूरी तरह खाली हो गया। उसमें से 90 हजार रुपए की निकासी हो गई। मोबाइल पर आए मैसेज से निकासी का पता चला।

खाते से रकम निकलने पर उन्होंने जिस नंबर से लिंक आया था उस पर कॉल की, लेकिन वह नंबर नहीं लगा। मामले में थाना पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। नंबर की डिटेल से आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होगा।

Next Story