हरियाणा
नेता के भाई के घर 1.28 करोड़ की डकैती, नौकर ने दिया वारदात को अंजाम
Deepa Sahu
20 Feb 2022 7:44 AM GMT
x
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य राव सुरेंद्र सिंह के भतीजे संजय तंवर के घर में 15 दिन पहले रखा नौकर अपने साथियों के साथ मिलकर लगभग 1.28 करोड़ रुपये नकदी और जेवरात लेकर चम्पत हो गया है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य राव सुरेंद्र सिंह के भतीजे संजय तंवर के घर में 15 दिन पहले रखा नौकर अपने साथियों के साथ मिलकर लगभग 1.28 करोड़ रुपये नकदी और जेवरात लेकर चम्पत हो गया है।
नौकर ने अपने साथियों के साथ पुराने नौकर रूप सिंह पर हमला उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया और बंधक बना लिया तथा घर में रखे दो कुत्तों को नशीला पदार्थ सूंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद घर से जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर गए। इसमें 39.25 लाख रुपये की डायमंड ज्वैलरी, 68.90 लाख रुपये के लगभग डेढ़ किलो गहने और 20 लाख रुपये नकदी शामिल है। नौकर रूप सिंह की हालत गम्भीर होने के चलते उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने संजय तंवर की शिकायत पर नौकर प्रवीण सहित चार अन्य लोगों पर डकैती का मामला दर्ज किया है।
शुक्रवार को राव सुरेंद्र सिंह के बेटे की शादी थी और भतीजा संजय तंवर पूरे परिवार के साथ रात को बारात में गया था। संजय तंवर ने बताया कि वे रखवाली के लिए घर पर उनके 25 साल पुराने नौकर रूप सिंह के साथ नए नौकर प्रवीण को छोड़ गए थे। शनिवार को सुबह छह बजे आकर देखा तो कई कमरों में अलमारियां टूटी पड़ी थीं तथा जेवरात और नगदी गायब थी। रूप सिंह को बेहोश कर बाथरूम में बंधक बनाया गया था और दोनों कुत्तों को बेहोश कर दिया था। पुलिस ने जांच में पाया कि प्रवीण और उसका दोस्त अर्जुन गायब हैं। सीसीटीवी में प्रवीण साफ दिखाई दे रहा था। उसके साथ चार युवक और थे। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।
Next Story