हरियाणा

पलवल की फ्लोर मिल में डकैती, गेट फांदकर अंदर घुसे थे 6-7 बदमाश

Soni
16 March 2022 4:51 PM IST
पलवल की फ्लोर मिल में डकैती, गेट फांदकर अंदर घुसे थे 6-7 बदमाश
x

पलवल सदर थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि बंचारी गांव निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उसने दीघौट गांव में रेलवे लाइन के निकट फ्लोर मिल लगा रखी है। रात को वह और कर्मचारी सुंदर मिल पर मौजूद थे। रात के करीब एक बजे उन्हें मिल के दरवाजे से किसी के अंदर कूदने की आवाज आई। उन्होंने देखा तो 6-7 नकाबपोश मिल में घुस आए। बदमाशों ने उनको संभलने का मौका नहीं दिया।

बदमाशों ने आते ही उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और विरोध करने पर उन दोनों को चारपाई पर रस्सी से बांध दिया। उन्हें बांधने के बाद बदमाश मिल से इंवर्टर की दो बैटरी, गैस सिलेंडर, एल्टीनेटर, बिजली की मोटरों की तार, ट्रांसफार्मर, कॉपर की कॉइल सहित अन्य सामान और मिल में खड़ी इको गाड़ी व उसमें करीब 30 मुर्गियों को भरकर साथ ले गए। पुलिस ने सुनील की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ डकैती सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कर तलाश शुरू कर दी है।

Next Story