हरियाणा

दिन दहाड़े क्रेशर प्लांट पर की लूट

Rani Sahu
9 Sept 2022 2:24 PM IST
दिन दहाड़े क्रेशर प्लांट पर की लूट
x
फिरोजपुर झिरका : गांव बिवा के एक क्रेशर प्लांट में दिन दहाड़े 3 लोगों ने कुल्हाड़ी के बल पर 1 लाख 8 हजार रुपए की लूट को सुबह लगभग 9 बजे अंजाम दिया।
सोनू पुत्र श्यामलाल निवासी पहाड़ी जिला भरतपुर ने सदर थाना फिरोजपुर झिरका में दी शिकायत में बताया कि वह श्याम ग्रिट उद्योग बिवा में बतौर मुंशी काम करता हूं सुबह 9 बजे का वाक्या है कि अफलातून पुत्र समसू, मुस्कान पुत्र इमरान, समसु सुपुत्र भोंडा, निवासी बिवा जिनको मैं पहले से ही जानता हूं। उन्होंने ऑफिस में अंदर आ करके मुझसे हजार रुपए की मांग की। मैंने जब पैसे देने के लिए मना किया वह भड़क गए और उनके दो साथी बाहर चले गए।
अफलातून बाहर गया और एक कुल्हाड़ी लाकर उसने काउंटर की दराज में गल्ले को तोड़कर 1 लाख 8 हजार रुपए लूट लिए। और उसने कुल्हाड़ी के बल पर ऑफिस के सारे कैमरे वह टीवी वगैरा को भारी नुकसान पहुंचाया और जाते-जाते जान से मारने की धमकी दे गए। यह सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। थाना प्रबंधक दयानंद का कहना है कि पीडि़त की शिकायत मिल गई है पूरी जांच की जा रही है जल्द ही लूट के आरोपियों को सलाखों के पीछे डाला जाएगा।
Next Story