
x
Haryana हरियाणा : कबाड़ी मार्केट में स्क्रैप व्यापारी पुनीत की दुकान में लूट के इरादे से तीन बदमाश घुस गए। उनके हाथों में हथियार थे फिर भी दुकानदार ने बहादुरी का परिचय देते हुए तीनों बदमाशों को भगा दिया।
सिटी थाना क्षेत्र के पुराने बस अड्डे के पास कबाड़ी मार्केट में स्क्रैप व्यापारी पुनीत की दुकान में घुसकर बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूट का प्रयास किया। मगर स्क्रैप व्यापारी भिड़ गया और बदमाशों से टक्कर लेता रहा। व्यापारी ने बदमाशों को हथियार चलाने का भी मौका नहीं दिया। दुकानदार की बहादुरी से आरोपियों को खाली हाथ भागना पड़ा। पुलिस को घटना की सूचना मिली तो मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। सीसीटीवी में तीन बाइक सवार बदमाश दिख रहे हैं शनिवार दोपहर की घटना
दरअसल, कबाड़ी बाजार में पुनीत की स्क्रैप की दुकान है। शनिवार को दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे वह अपनी दुकान पर बैठा था। उसी समय स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आए। इनमें एक ने हेलमेट लगा रखा था और दो लोगों ने कपड़ा ओढ़कर मुंह छिपा रखा था। बदमाश अंदर घुसे और लूटपाट करने लगे। तीनों बदमाशों से पुनीत निहत्था ही भिड़ गया। बदमाशों ने फायरिंग का भी प्रयास किया। पुनीत ने बहादुरी दिखाते हुए न सिर्फ अपनी रकम लुटने से बचाई। बल्कि बदमाशों के हेलमेट और कपड़े भी चेहरे से उतरवा दिए। निहत्थे पुनीत ने बदमाशों को भगाकर ही दम लिया। बदमाश दे रहे पुलिस को खुली चुनौती
रोहतक में पुलिस का खौफ बदमाशों में खत्म हो गया है। बदमाश दिन दहाडे़ चाहे जहां आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। बीच शहर में गोली चलाकर बदमाश दो स्थानों से फरार हो गए जबकि यहां पर पुलिस सुबह से लेकर शाम तक बार-बार चक्कर मारती है। इनमें सबसे अहम स्थान सुभाष चौक पर फायरिंग की घटना हुई थी। इसी तरह बीच शहर में कबाड़ी बाजार में भी बदमाशों ने दिन दहाड़े लूट का प्रयास किया है।
पुराना बस अड्डे के पास कबाड़ी बाजार में बाइक सवार बदमाशों ने कबाड़ी की दुकान में घुसकर लूटने का प्रयास किया था लेकिन दुकानदार की बहादुरी से बदमाश रुपये नहीं लूटकर ले जा सके। अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
TagsदुकानघुसेलुटेरेपलटाखेलShopbroke inrobbersturn aroundgameजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





