
x
ऊना। जिला ऊना के पहाड़ी इलाके में हरियाणा रोडवेज बस की सफेदे के पेड़ से टकरा गई है। जिसकी वजह से लोग इस घटना के शिकार हो गए। आपको बता दें कि, ऊना के नेशनल हाईवे स्थित बडूही में बुधवार सुबह के करीब 3:30 बजे पहले तो हरियाणा रोडवेज बस की पेड़ से टक्कर हो गई वहीं, इसके बाद रोडवेज बस पास के एक घर में जा घुसी और घर की दीवार को पुरी तरह से नष्ट कर दिया। इस घटना में 5 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं इस बीच परिचालक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान हरियाणा के जिला महेंद्रगढ़गांव खेड़ा भिवानिया में रहने वाले विरेंद्र कुमार के रुप में हुई है। शोर सुनकर आस-पास के लोगों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसके परिजनो को सुचित किया। डीएसपी अजय ठाकुर ने मामले की पुष्टी करते हुए बताया कि, हरियाणा रोडवेज बस हरियाणा के फतेहाबाद से हिमाचल के बैजनाथ जा रही थी। बस में यात्री सो रहे थे। जिस दौरान बस की सफेदे के पेड़ से टक्कर होने से दुर्घटना हो गई। जिसमें 5 लोग घायल हो गए और एक की मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story