हरियाणा
Haryana में सड़क हादसा, रोडवेज बस की चपेट में आए बाइक सवार
Tara Tandi
19 Jun 2025 1:11 PM IST

x
Panipat पानीपत : हरियाणा में रोडवेज बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों में से एक की मौत हो गई, वही दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जिसका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। हादसे के बाद लोगों ने बुआ चालक को बुआ से नीचे उठकर लिया। और उसकी जम कर पिटाई कर दी।
मामला जीटी रोड पर अनाजमंडी पुल से थोड़ा आगे सेक्टर 25–29 कट से 100 मीटर आगे नीचे वाली फोरलेन का है। जान रात साढ़े 9 बजे हरियाणा रोडवेज बस ने लापरवाही से बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार नीचे सड़क पर गिर गए। जिसके बाद बस दोनों के ऊपर से गुजर गई।
राहगीरों ने तुरंत बस चालक को पकड़ लिया। कुछ ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सेक्टर 29 थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों को पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान वार्ड 7 सराय मोहल्ला समालखा निवासी प्रिंस के रूप में हुई है। प्रिंस के दोस्त वार्ड 6 सराय मोहल्ला समालखा निवासी पारस ने बताया कि वह दोनों रात 8 बजे एवेंजर बाइक कर सवार हो किसी काम से शहर गए थे। काम खत्म कर जब वापस लौटेंगे हरियाणा रोडवेज की पंचकुला डिपो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में प्रिंस की मौत हो गई।
पुलिस ने पारस की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर अस्पताल में रखवाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
TagsHaryana सड़क हादसारोडवेज बस चपेट मेंआए बाइक सवारHaryana road accidentroadways bus hitbike riders hitजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





