हरियाणा

सड़क हादसे ने उजाड़ा परिवार

Manish Sahu
19 Sept 2023 7:26 PM IST
सड़क हादसे ने उजाड़ा परिवार
x
पानीपत: हरियाणा के पानीपत के असन्ध रोड पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कर देखने को मिला. तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप गाड़ी ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. पिकअप गाड़ी चालक सड़क हादसे को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया. राहगीरों ने सड़क हादसे की सूचना डायल 112 पर दी. युवक संदीप के शव को पानीपत के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है.
डायल 112 पर तैनात संदीप ने बताया कि गाड़ी चालक मौके से फरार था. युवक के पास से एक मोबाइल मिला है, जिसकी लास्ट लोकेशन और वधावा राम कॉलोनी बताई जा रही है.
वधावा राम कॉलोनी निवासी मृतक संदीप की मां का रो-रो कर बुरा हाल है. मां ने बताया कि उनका सब कुछ उजड़ गया. उनका बेटा संदीप ही घर को चला रहा था. उन्होंने बताया कि जब उनके बच्चे छोटे-छोटे थे, तब करीब 11 साल पहले उनके पिताजी की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी. आज उनके बेटे को भी सड़क हादसा निगल गया. संदीप की मां ने बताया कि उनका बेटा अत्ताउल्लाह गांव में अपनी बुआ के घर गया था. रास्ते में आते वक्त कोई वाहन उनको टक्कर मार कर मौत के घाट उतार गया. फिलहाल, पुलिस मृतक युवक संदीप के शव का पोस्टमार्टम करवा रही है और परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रही है. हालांकि अभी तक बोलेरो चालक फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
Next Story