हरियाणा

Rewari: दो दिन तक रेवाड़ी मंडी में नहीं होगा कारोबार

Admindelhi1
20 Oct 2025 3:54 PM IST
Rewari: दो दिन तक रेवाड़ी मंडी में नहीं होगा कारोबार
x

रेवाड़ी: रेवाड़ी नई अनाज मंडी में 21 व 22 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार की खरीद-फरोख्त नहीं होगी। किसानों से अपील है कि वे उक्त दिनों में किसी भी प्रकार की उपज लेकर मंडी में न आएं।

सोमवार को नई अनाज मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेश्याम मित्तल व सचिव दिनेश खंडेलवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि दीपावली पूजन के बाद 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजन पर अन्नकूट प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। नई अनाज मंडी स्थित शिव मंदिर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए व्यापार मंडल ने व्यापारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जिसके चलते 21 व 22 अक्टूबर को नई अनाज मंडी में अवकाश रहेगा। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे उक्त दिनों में किसी भी प्रकार की उपज लेकर न आएं। इस दौरान किसी भी प्रकार की खरीद-फरोख्त नहीं होगी।

Next Story