Rewari नगर परिषद ने कचरा संग्रहण के लिए नया टेंडर जारी किया

Haryana हरियाणा: रेवाड़ी नगर परिषद ने अपने शहर में कचरा संग्रहण की प्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए एक नया टेंडर जारी किया है। इस योजना को राज्य मुख्यालय से मंजूरी मिल चुकी है और अब इसे सात साल के दीर्घकालिक अनुबंध के तहत लागू किया जाएगा।
पिछले सालाना अनुबंधों की बजाय, यह नई योजना एक स्थिर और निरंतर कचरा प्रबंधन प्रणाली सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तैयार की गई है, जिससे बार-बार टेंडर प्रक्रिया में आने वाली देरी को कम किया जा सके। नगर परिषद के अधिकारियों के अनुसार, इस परियोजना पर कुल 43 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इसे नगर के सभी 31 वार्डों में लागू किया जाएगा।
इस परियोजना के तहत, चयनित ठेकेदार को 48 बैटरी चालित ई-रिक्शा, 58 टेम्पो और 4 ट्रैक्टरों का उपयोग करना होगा ताकि कचरा संग्रहण और परिवहन कार्य में कोई विघ्न न आए और शहर में स्वच्छता की स्थिति बेहतर हो सके।





