हरियाणा

Rewari: रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भाजपा का परचम, विनीता पीपल बनीं नगर परिषद अध्यक्ष

Admindelhi1
13 May 2026 6:07 PM IST
Rewari: रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भाजपा का परचम, विनीता पीपल बनीं नगर परिषद अध्यक्ष
x
विनीता पीपल ने भारी मतों से जीत हासिल की

रेवाड़ी: रेवाड़ी नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार विनीता पीपल ने भारी मतों से जीत दर्ज की है।

बुधवार को घोषित मतगणना परिणामों के अनुसार, विनीता पीपल को कुल 44 हजार पांच सौ 21 वोट प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार निहारिका चौधरी को 23 हजार 66 वोट मिले। इस तरह भाजपा प्रत्याशी ने 21 हजार चार सौ 55 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल कर नगर परिषद अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। जीत की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया और समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया।

नगर परिषद के सभी 32 वार्डों के परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव परिणामों में भाजपा को 11 वार्डों में जीत मिली, जबकि पार्टी समर्थित व अन्य उम्मीदवारों को बाकी सीटों पर सफलता मिली। कई वार्डों में मुकाबला बेहद कड़ा देखने को मिला, लेकिन अंततः मतदाताओं ने अपने प्रतिनिधियों का चयन कर दिया। नगर परिषद चुनाव के लिए मतगणना बुधवार सुबह आठ बजे सेक्टर-18 स्थित राजकीय महिला कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्र पर शुरू हुई। मतों की गिनती चार टेबलों पर सात-सात राउंड में कराई गई। मतगणना प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशियों और उनके एजेंटों की मौजूदगी में प्रत्येक राउंड की घोषणा की जाती रही। प्रशासन की ओर से मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। पूरे परिसर को दोहरी सुरक्षा व्यवस्था में रखा गया था ताकि मतगणना शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके। सुरक्षा कारणों के चलते मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में पूरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Next Story