हरियाणा

शहरवासियों ने अस्पताल में किया हंगामा, लापरवाही करने वाले डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

Shantanu Roy
10 Dec 2022 6:52 PM GMT
शहरवासियों ने अस्पताल में किया हंगामा, लापरवाही करने वाले डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
x
बड़ी खबर
डबवाली। गांव चौटाला के नागरिक अस्पताल में चल रहा धरना अभी समाप्त भी नहीं हुआ है कि आज डबवाली के नागरिक अस्पताल में लोगों ने जमकर बवाल काटा। गुस्साए लोगों ने अस्पताल परिसर में धरना देकर अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. शैली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरनारत लोगों ने डा. शैली मुर्दाबाद, सरकारी अस्पताल बंद करो, सामन्य अस्पताल हाय-हाय जैसे नारे लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान डबवाली नागरिक अस्पताल के एस.एम.ओ. डा.एम.के.भादू को शिकायत देकर इलाज में लापरवाही बरतने वाले डाक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
अच्छे से इलाज हुआ होता तो नहीं मरता बच्चा
डबवाली नागरिक अस्पताल के एस.एम.ओ. को दी शिकायत में वार्ड नं. 7 निवासी पीड़ित छिन्दा पुत्र मेहर चंद ने आरोप लगाया कि डबवाली के नागरिक अस्पताल में उसकी गर्भवती पत्नी सुनीता का सही तरीके से इलाज नहीं किया गया। जिस वजह से उनका बच्चा नहीं बचा। डिलीवरी के बाद बच्चे की मौत हो गई। शिकायत में छिन्दा ने बताया कि उसकी पत्नी मां बनने वाली थी। 2 दिन पहले वह उसे डबवाली के नागरिक अस्पताल लेकर आया था।
छिन्दा ने एस.एम.ओ. डा. एम.के.भादू को दी शिकायत में आरोप लगाया कि अस्पताल में डॉक्टर ने उनकी सुनवाई नहीं की। बड़ी मुश्किल से बार-बार कहने के बाद उसकी पत्नी को भर्ती किया। उसने आरोप लगाया कि भर्ती करने के बाद उसकी पत्नी सुनीता का डॉक्टरों ने सही ढंग से इलाज भी नहीं किया। इसके अलावा हमारे साथ बुरा व्यवहार किया गया।पीड़ित ने एस.एम.ओ. से डॉक्टर पर सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई। साथ ही पूरे मामले की जांच करने की मांग की है।
Next Story