हरियाणा

इन 16 जिलों में रेड अलर्ट, 9 घंटे में रिकॉर्ड 38.9MM हुई बारिश

Admin4
10 July 2023 8:44 AM GMT
इन 16 जिलों में रेड अलर्ट, 9 घंटे में रिकॉर्ड 38.9MM हुई बारिश
x
चंडीगढ़। हरियाणा में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है और आज भी 16 जिलों के लिए भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि पिछले 9 घंटे में रिकॉर्ड 38.9 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से 764% अधिक है।
मौसम विभाग ने हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल के साथ दक्षिण और दक्षिण पूर्व के जिले महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है।
Next Story