हरियाणा

रेपिस्ट राम रहीम ने किया वर्चुअल सत्संग, BJP मेयर पहुंची आशीर्वाद लेने

HARRY
22 Oct 2022 12:08 PM GMT
रेपिस्ट राम रहीम ने किया वर्चुअल सत्संग, BJP मेयर पहुंची आशीर्वाद लेने
x

हरियाणा। Gurmeet Ram Rahim: रेप और मर्डर का दोषी गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) परोल पर जेल से बाहर आकर 'सत्संग' कर रहा है। बीते मंगलवार 18 अक्टूबर को गुरमीत ने उत्तर प्रदेश के बागपत से एक 'वर्चुअल सत्संग' किया, जिसमें हरियाणा के करनाल की मेयर रेनू बाला गुप्ता और बीजेपी के अन्य नेता मौजूद थे।

इस दौरान डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने पंचायत चुनाव के उम्मीवार से कहा, 'पूरा-पूरा आशीर्वाद आपके साथ है।' 'पिताजी आपका आशीर्वाद बना रहे। और पहले भी आप करनाल आए थे और स्वच्छता का संदेश जो आपने दिया था, उससे करनाल आगे बढ़ा है। और आगे भी आप आकर करनाल को आगे बढ़ाएं। और सबको आशीर्वाद दें

गुरमीत राम रहीम को उसके परिवार के आवेदन पर 40 दिनों का परोल दिया गया है। उसे साल 2017 में दोषी ठहराया गया था। इससे पहले जून महीने में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को एक महीने का परोल मिला था। इससे पहले फरवरी महीने में उसे तीन हफ्ते का फरलो दिया गया था।

डेरा प्रमुख को ऐसे समय पर परोल दिया गया है, जब हरियाणा में पंचायत चुनाव होने वाले हैं। करनाल मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की विधानसभा सीट भी है। उन्होंने गुरमीत राम रहीम को परोल मिलने को 'रूटीन प्रक्रिया' और 'एक दोषी का कानूनी अधिकार' बताया है।

गुरमीत राम रहीम को अपनी दो महिला शिष्या का बलात्कार करने, एक पत्रकार की हत्या करने और एक पूर्व मैनेजर की हत्या की साजिश रचने का दोषी पाया गया था। उसे 15 अक्टूबर को परोल पर छोड़ा गया था। जेल से निकलकर वो अपने बागपत आश्रम गया था, जहां से उसने अपने अनुयायिओं के लिए एक विडियो मैसेज जारी किया था। इधर विपक्ष ने आरोप लगाया है कि गुरमीत राम रहीम को परोल देकर बीजेपी राजनीतिक फायदा उठाना चाह रही है।

Next Story