हरियाणा

EYE FLU का तेज़ी से फैलता संक्रमण

Harrison
27 July 2023 3:00 PM GMT
EYE FLU का तेज़ी से फैलता संक्रमण
x
सिरसा | सिरसा जिले में बाढ़ से उमस भरी गर्मी देखने को मिल रही है जिसमें कई मौसमी बीमारी के फैलने का भी खतरा भी हो गया है। बारिश के मौसम में सिरसा में आई फ्लू तेजी से फैल रहा है। फ्लड ऐरिया से बच्चे, युवा व बुजुर्ग भी पीड़ित हैं। सिविल अस्पताल ओपीडी में आई फ्लू के प्रतिदिन 30 से 40 केस आते हैं। इसके साथ ही प्राइवेट अस्पतालों में भी रोजाना 10 से 15 केस सामने आ रहे है।
बता दें कि मरीज अपनी आंखों में लालपन, सूजन और गंभीर दर्द की शिकायत बताते हैं। उनकी आंखों में पानी बहने के लक्षण भी दिखाई देते हैं। सिरसा के प्रवीण आई अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ प्रवीण ने कहा कि इस बीमारी को पिंक आई या कंजंक्टिवाइटिस के नाम से भी जाना जाता है। आंखों में जलन या खुजली जैसे लक्षणों को बारिश के मौसम में सामान्य नहीं लेना चाहिए।
डॉ प्रवीण अरोड़ा ने बताया कि आई फ्लू या कंजंक्टिवाइटिस बरसात के मौसम में आंखों के सफेद हिस्से में होने वाला एक संक्रमण है। यह ज्यादातर सर्दी-खांसी वाले मरीजों में देखने को मिलते हैं। आई फ्लू संक्रमण एक आंख में होता है, तो जल्द ही दूसरी आंख में भी होने की आशंका रहती है, क्योंकि यह एक संक्रामक बीमारी है। जो एक से दूसरे में फैलती है। जिसके कारण इसका दायरा तेजी से बढ़ता है। इसलिए आंखों के संक्रमित होने पर काला चश्मा पहनें। बहुत ज्यादा समय तक टीवी या मोबाइल न देखें और आंखों को बार-बार न छुएं। तत्काल डॉक्टर को दिखाएं। वहीं परिवार के सदस्यों से दूर रहें, ताकि संक्रमण न फैले।
आई रोग स्पेशलिस्ट डाॅ. प्रवीण अरोड़ा ने बताया कि आंख के सफेद हिस्से की पतली परत होती है, जिसमें इंफेक्शन से आई फ्लू होता है। जो कि वायरस या बैक्टीरिया दोनों से होता है। यह बीमारी बच्चों में तेजी से फैलती है, आई संक्रमित बच्चों को स्कूल न भेजें।
Next Story