हरियाणा

शादी का झांसा देकर महिला को बंधक बनाकर किया रेप

Admin4
3 Feb 2023 7:46 AM GMT
शादी का झांसा देकर महिला को बंधक बनाकर किया रेप
x
गुडग़ांव। उद्योग विहार थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर महिला को बंधक बनाकर रेप किए जाने का मामला सामने आया है। पीडि़ता का आरोप है कि युवक पहले से ही शादीशुदा है। आरोपी की पत्नी व मां पर भी महिला को प्रताडि़त करने का आरोप है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा कि उसके पति की मौत 22 दिसंबर 2016 में हो गई थी और वह अपने माता-पिता के साथ दिल्ली में रह रही है। फरीदाबाद का रवि वर्ष 2018 में गुडग़ांव के शंकर चौक पर महिला को प्रतिदिन मिलता था। जिसके चलते उसकी महिला से पहचान हो गई। एक दिन रवि महिला को बहला-फुसलाकर गाड़ी में बैठाकर डीएलएफ के एक फ्लैट में ले गया। वहां रवि ने उससे शादी करने का वायदा किया और महिला की मर्जी के बिना उससे शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी रवि उसे कई बार फ्लैट पर ले गया और उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए।
इसके बाद रवि ने महिला से शादी करने से मना कर दिया। वर्ष 2021 में रवि उसे शादी करने की बात कहकर फरीदाबाद अपने घर ले गया। जहां महिला को बंधक बना लिया गया और उससे घर के काम कराने के अलावा उसके साथ रेप किया जाता। विरोध करने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी जाती। पीडि़ता को रवि के घर जाकर पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा है। रवि की पत्नी व मां भी महिला से घर का काम करवाती व उसे घर से बाहर नहीं निकलने देती। जैसे-तैसे करके महिला वहां से फरार हुई और अपने घर पहुंची। महिला सदमे में थी तो उसका उपचार कराया गया। महिला ने अपने परिजनों को आपबीती बयान की तो पुलिस में शिकायत दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी।
Next Story