हरियाणा

विधवा महिला से शादी का झांसा देकर किया बलात्कार, आरोपी युवक हिरासत में

Admin Delhi 1
24 Nov 2022 12:20 PM GMT
विधवा महिला से शादी का झांसा देकर किया बलात्कार, आरोपी युवक हिरासत में
x

कैथल न्यूज़: हरियाणा में कैथल जिला पुलिस ने एक विधवा महिला से शादी का झांसा देकर बलात्कार करने और फिर गर्भ ठहरने पर गर्भ गिराने की गोली देने के आरोप में फतेहाबाद से एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार मामला यूं खुला कि सितंबर में कलायत के सरकारी अस्पताल में एक गर्भवती महिला पेट में दर्द की शिकायत लेकर आई थी। चिकित्सकों ने महिला के गर्भ से एक मृत भ्रूण निकाला। बाद में वह महिला चुपचाप अस्पताल से चली गई। अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी दक्ष ढिल्लों ने पुलिस को शिकायत दी कि महिला संभवत: बच्चा गिराने की दवाई लेने के बाद अस्पताल आई थी। कलायत पुलिस ने चिकित्सा अधिकारी की शिकायत की जांच की।

जांच के दौरान पुलिस ने महिला का पता लगाया और उससे पूछताछ की। पूछताछ में महिला ने बताया कि पति की मौत के बाद वह फतेहाबाद के कन्हेड़ी गांव के राजेश के संपर्क में आई थीं। राजेश ने उन्हें शादी का झांसा देकर जबरदस्ती की और कई बार शारीरिक संबंध बनाये। उनके गर्भवती होने का पता चलने पर आरोपी ने उन्हें गर्भ गिराने की एक गोली दे दी। पीड़िता के अनुसार 12 सितंबर को उन्हें रक्तस्राव और पेट में दर्द हुआ तो वह अस्पताल गईं। महिला का आरोप है कि गर्भ निकाले जाने के बाद अस्पताल से भी राजेश संभवत: अपना नाम-पता छिपाने के उद्देश्य से डॉक्टरों की अनुमति के बगैर भगा ले गाया।

पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर राजेश को गिरफ्तार किया और आज उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी को न्यायालय ने एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया।

Next Story