
x
Yamunanagar यमुनानगर के एक अस्पताल में बुधवार को रेप की शिकार 11 साल की बच्ची ने एक बच्ची को जन्म दिया। छछरौली के SHO सब-इंस्पेक्टर वेदपाल ने बताया कि बच्ची के प्रेग्नेंट होने का पता मई में चला, जब स्कूल में उसे पेट में तेज़ दर्द की शिकायत हुई।
उन्होंने बताया कि परिवार के एक सदस्य की शिकायत पर मई में 'प्रोटेक्शन ऑफ़ चिल्ड्रन फ़्रॉम सेक्सुअल ऑफ़ेंसेज़' (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। SHO ने बताया कि जब इस मामले का पता चला, तब तक बच्ची लगभग सात महीने की प्रेग्नेंट थी। यमुनानगर के एक हेल्थ ऑफ़िशियल ने कहा, "उस स्टेज पर प्रेग्नेंसी को खत्म नहीं किया जा सकता था। माँ और बच्ची दोनों की हालत स्थिर है।" SHO ने बताया कि केस दर्ज होने के तुरंत बाद आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया था; आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है।
Next Story





