हरियाणा

अधेड़ महिला से रेप, गांव का ही रहने वाला आरोपी

Shantanu Roy
8 July 2022 10:46 AM GMT
अधेड़ महिला से रेप, गांव का ही रहने वाला आरोपी
x
बड़ी खबर

रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में 50 साल की अधेड़ महिला के साथ गांव के ही एक शख्स ने दुष्कर्म किया है। वारदात के वक्त महिला घर में अकेली थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, जिले के एक गांव की निवासी 50 साल की महिला गुरुवार को घर में अकेली थी। तभी गांव का रहने वाला रामनिवास उसके घर में घुस गया। आरोपी ने महिला को अकेला पाकर उसे एक कमरे में बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस बीच महिला की देवरानी और उसका बेटा पहुंच गया। शोर शराबा सुनकर आरोपी मौके से भाग निकला। परिवार की मानें तो कुछ साल पहले पीड़िता के बेटे की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके चलते उसका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं है। आरोपी की करतूत सामने आने के बाद पीड़िता का परिवार आरोपी के घर पहुंचा, जहां आरोपी ने अपनी गलती मानी। देर शाम पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। कोसली थाना पुलिस ने आरोपी रामनिवास के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म करने का केस दर्ज कर लिया है।
Next Story