
x
पानीपत: 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद कुएं में फंैकने के दोषी को पानीपत की ए.एस.जे. सुखप्रीत सिंह की फास्ट ट्रैक कोर्ट न दोषी सुखराज उर्फ मन्नू निवासी उत्तर प्रदेश हाल किराएदार बलजीत नगर पानीपत को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सुखराज के खिलाफ 19 सितम्बर, 2017 को थाना चांदनी बाग पुलिस में मामला दर्ज किया गया था।
दोषी ने क्षेत्र की 4 साल की बच्ची को उठाकर सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया था। इसके बाद बच्ची को साथ लगते एरिया के कुएं में फंैक दिया था। 17 सितम्बर को हुई घटना का 2 दिन तक पता नहीं चला था। जब परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी तथा कॉलोनी के लोगों ने खोजबीन के बाद बच्ची का क्षेत्र के कुएं में शव पाया था।
सोर्स- punjab kesari
Next Story





