हरियाणा

राम रहीम की फरलो खत्म: आज जाएगा सुनारिया जेल

Deepa Sahu
28 Feb 2022 12:05 AM IST
राम रहीम की फरलो खत्म: आज जाएगा सुनारिया जेल
x
साध्वी यौन उत्पीड़न केस में सजा काट रहे राम रहीम को सोमवार को सुनारिया जेल लाया जाएगा।

साध्वी यौन उत्पीड़न केस में सजा काट रहे राम रहीम को सोमवार को सुनारिया जेल लाया जाएगा। उसकी 21 दिन की फरलो रविवार को पूरी हो गई। गुरुग्राम पुलिस कड़ी सुरक्षा में लेकर रोहतक पहुंचेगी। जिला पुलिस सांपला बॉर्डर से जेल तक साथ आएगी। जेल परिसर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

2017 में राम रहीम को साध्वी यौन उत्पीड़न केस में सजा हुई थी। सीबीआई की विशेष कोर्ट ने जब पंचकूला में सजा सुनाई, तब हिंसा हुई थी। हिंसा के चलते राम रहीम को हवाई मार्ग के रास्ते सुरक्षित मानी जाने वाली सुनारिया जेल भेजा गया था। तभी से राम रहीम जेल में बंद है। साथ ही पत्रकार छत्रपति हत्याकांड व रणजीत सिंह हत्याकांड में भी उसे सजा हो चुकी है। प्रदेश सरकार ने 7 फरवरी को राम रहीम को तीन सप्ताह की फरलो दी थी। फरलो की अवधि राम रहीम ने गुरुग्राम स्थित डेरे पर व्यतीत की है। यह अवधि रविवार को पूरी हो गई।
राम रहीम को मिली हुई है जेड प्लस सुरक्षा
खालिस्तानी आतंकवादियों से खतरे के कारण राज्य सरकार ने राम रहीम को फरलो के अगले दिन ही जेड प्लस सुरक्षा दे दी थी। गुुरुग्राम पुलिस के साथ-साथ स्पेशल टीम भी रोहतक आएगी। गुरुग्राम से राम रहीम सोमवार को आ सकता है, लेकिन अभी आधिकारिक तौर पर कोई पत्र नहीं आया है। पत्र सोमवार सुबह ही आ सकता है। - कृष्ण कुमार, एएसपी रोहतक


Next Story