हरियाणा

रेलवे ने किया ऐलान: दोबारा पटरी पर दौड़ेंगी कई पैसेंजर ट्रैन

Admin Delhi 1
13 Aug 2022 12:38 PM GMT
रेलवे ने किया ऐलान: दोबारा पटरी पर दौड़ेंगी कई पैसेंजर ट्रैन
x

हरयाणा न्यूज़: रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए हरियाणा में दिल्ली-हिसार-दिल्ली, भिवानी-रोहतक-भिवानी, भिवानी-रोहतक, दिल्ली-भिवानी, रोहतक-भिवानी-रोहतक, रेवाड़ी-रोहतक-रेवाड़ी व हिसार-रेवाड़ी-हिसार प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा का पुन: संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि दिल्ली-हिसार-दिल्ली गाड़ी संख्या 04351 सोलह अगस्त से आगामी आदेशों तक प्रतिदिन दिल्ली से सुबह 5 बजे रवाना होकर दोपहर 1:50 बजे हिसार पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04352, हिसार-दिल्ली 17 अगस्त से प्रतिदिन हिसार से सुबह 4.35 बजे रवाना होकर दोपहर 1:05 बजे दिल्ली पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04978, भिवानी-रोहतक 31 अगस्त से प्रतिदिन भिवानी से सुबह 7:25 बजे रवाना होकर 9 बजे रोहतक पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04977 रोहतक-भिवानी 30 अगस्त से प्रतिदिन रोहतक से शाम 5:30 बजे रवाना होकर 6:55 बजे दिल्ली पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04962, भिवानी-रोहतक 29 अगस्त से प्रतिदिन भिवानी से 9:55 बजे रवाना होकर 11:10 बजे रोहतक पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 04969, दिल्ली-भिवानी 29 अगस्त से प्रतिदिन दिल्ली से 4:10 बजे रवाना होकर 8:40 बजे भिवानी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04975, रोहतक-भिवानी 29 अगस्त से प्रतिदिन रोहतक से 13:35 बजे रवाना होकर 14:50 बजे भिवानी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04974, भिवानी-रोहतक 29 अगस्त से भिवानी से 15:55 बजे रवाना होकर 17:20 बजे रोहतक पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04979, रेवाड़ी-रोहतक 30 अगस्त से प्रतिदिन रेवाड़ी से 5:05 बजे रवाना होकर 6:35 बजे रोहतक पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04980, रोहतक-रेवाड़ी 29 अगस्त से प्रतिदिन रोहतक से 19:35 बजे रवाना होकर 21:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04368, हिसार-रेवाड़ी 16 अगस्त से प्रतिदिन हिसार से 14:30 बजे रवाना होकर 19:55 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04367, रेवाड़ी-हिसार 16 अगस्त से आगामी आदेशों तक प्रतिदिन रेवाड़ी से 20:35 बजे रवाना होकर 1:35 बजे हिसार पहुंचेगी।

Next Story