
x
Chandigarh चंडीगढ़। दिल्ली में कांग्रेस नेता Rahul Gandhi को “लापता” बताने वाले पोस्टरों को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इस मुद्दे पर हरियाणा सरकार के मंत्री Mahipal Dhanda ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत करते हुए महिपाल ढांडा ने कहा कि राहुल गांधी अक्सर देश में मौजूद नहीं रहते और कई बार संसद सत्र के दौरान भी विदेश यात्रा पर चले जाते हैं। उन्होंने दावा किया कि जब भी जनता उन्हें ढूंढती है, वे देश से बाहर होते हैं।
मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी भारत की स्थिति, विकास और राष्ट्रीय मुद्दों पर गंभीरता से ध्यान नहीं देते। उनके अनुसार, कांग्रेस नेता का फोकस देश की प्रगति और जनहित के मुद्दों पर कम रहता है, जबकि वे अधिकतर समय विदेश यात्राओं में व्यस्त रहते हैं। महिपाल ढांडा ने आगे कहा कि जब भी राहुल गांधी विदेश से लौटते हैं, तो वे नई राजनीतिक रणनीति या बयानबाजी के साथ सामने आते हैं, जिसे भाजपा नेता “प्रोपेगेंडा” करार दे रहे हैं।
यह बयान ऐसे समय आया है जब दिल्ली में राहुल गांधी को “मिसिंग” बताने वाले पोस्टर राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। भाजपा और कांग्रेस के बीच इस मुद्दे पर जुबानी जंग लगातार जारी है।हालांकि कांग्रेस की ओर से इस बयान पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले समय में इस तरह के बयानबाजी और तेज हो सकती है।
Next Story





