हरियाणा
जमीनी विवाद को लेकर दो परिवारों में हुआ झगड़ा, एक युवक की हुई मौत
Shantanu Roy
26 May 2022 10:32 PM IST

x
बड़ी खबर
होडल। होडल के गांव ओरंगाबाद में बीते दिनों से चले आ रहे जमीनी विवाद को लेकर युवक ने चाचा व उसके बेटे को गोली मार दी। जिससे चचेरे भाई कल्लू की मौत हो गई, जबकि उसके पिता को अस्पताल से रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी कुछ ही दिन पहले जेल से बाहर आया है और आते ही इस वारदात को अंजाम दिया है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
बता दें कि होडल उपमंडल के गांव गोपालगढ़ में एक परिवार में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। वीरवार को इसको लेकर ताऊ-चाचा के परिवार में झगड़ा बढ़ गया। इस बीच युवक ने अपने चाचा और चचेरे भाई कल्लू को गोली मार दी। कल्लू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वारदात के बाद आरोपी भाग गया है।
Next Story





