हरियाणा
परीक्षार्थियों को सिरसा से लेकर वापस यमुनानगर जा रही प्राइवेट बस, अनियंत्रित होकर पलटी, 1 दर्जन लोग घायल
Ritisha Jaiswal
13 Dec 2021 6:37 AM GMT
x
महिला कांस्टेबल की परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों को सिरसा से लेकर वापस यमुनानगर जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई,
महिला कांस्टेबल की परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों को सिरसा से लेकर वापस यमुनानगर जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें लगभग एक दर्जन यात्र घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है रविवार को राज्य में महिला कांस्टेबल की परीक्षा थी। सिरसा में परीक्षा केंद्र था। यहां यमुना नगर से परीक्षा देने कई प्रतिभागी आई थीं। परीक्षा देने के बाद शाम लगभग 3.30 बजे वे जिस बस से वापस यमुनानगर लौट रही थीं, वह हुड्डा चौक पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में लगभग एक दर्जन यात्री घायल हो गए।
यात्रियों का कहना है कि बस की हैडलाइट खराब थी और बस काफी तेज रफ्तार से चल रही थी। यात्रियों ने आरोप लगाया कि बस चालक और कंडक्टर नशे में थे। उन्होंने शराब पी हुई थी। उन्होंने बताया कि इससे पहले कैथल में भी बस चालक और कंडक्टर का यात्रियों से विवाद हुआ था। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Ritisha Jaiswal
Next Story