हरियाणा

हिसार की डॉक्टर दिशा अरोड़ा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पहनाया गोल्ड मेडल

Admindelhi1
21 Nov 2026 3:15 PM IST
हिसार की डॉक्टर दिशा अरोड़ा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पहनाया गोल्ड मेडल
x
नेफ्रोलॉजी में गोल्ड मेडल जीतकर डॉक्टर दिशा ने बढ़ाया हिसार का मान

हिसार: हरियाणा के हिसार की डॉक्टर दिशा अरोड़ा को डीएम नेफ्रोलॉजी में गोल्ड मेडल हासिल करने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया। शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति ने उन्हें गोल्ड मेडल पहनाने के साथ प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया।

इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और बेदी परिवार के सदस्य मौजूद रहे। सम्मान समारोह के बाद डॉक्टर दिशा अरोड़ा और उनके परिवार के सदस्यों ने राष्ट्रपति के साथ भोज भी किया।

डॉक्टर दिशा अरोड़ा हिसार की भाभड़ा बिरादरी के प्रधान गोबिंद बेदी की पुत्रवधू और डॉक्टर जतिन बेदी की पत्नी हैं। गोबिंद बेदी ने बताया कि उनके बेटे डॉक्टर जतिन बेदी और बहू डॉक्टर दिशा अरोड़ा दोनों जिंदल अस्पताल, हिसार में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि उनकी बेटी डॉक्टर सृष्टि बेदी ने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद वर्तमान में दिल्ली से एमडी की पढ़ाई कर रही हैं।

डॉक्टर दिशा अरोड़ा को राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिलने से परिवार और भाभड़ा बिरादरी में खुशी का माहौल है। हिसार पहुंचने पर उनके भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है।

Next Story